बिजनौर,साहू वाला रेंज में मिला नर हाथी का शव,वन अधिकारियों में मचा हड़कंप, मौके पर बुलाई गई जेसीबी
ब्यूरो रिपोर्ट
बिनजौर! साहू वाला रेंज में नर हाथी का शव मिलने से वन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वन अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। बिजनौर के हरेवली में साहूवाला वन क्षेत्र की शाहनगर कुराली बीट के कंपार्टमेंट नंबर -11 में नर हाथी का शव मिलने से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटना की जांच की। हाथी के शव को करीब 30 फीट गहरी खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया। बाद में जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर मृतक हाथी के शव को दफन कर दिया।