किसानों ने जलाया गन्ना, गन्ने का मूल्य तय न होने पर किसानों ने जताया सरकार के प्रति आक्रोश
रिपोर्ट, आमिर खान
स्योहारा में किसानों ने गन्ना जलाकर सरकार के प्रति अपना आक्रोश जताया है। किसानों का कहना है कि सरकार ने अभी तक गन्ने का मूल्य तय नहीं किया है और मालिकान किसानों को गन्ने की पर्ची भी नहीं दे रहे हैं। किसानों का शोषण किया जा रहा है और उनका गन्ना खेतों में सूख रहा है इस कारण किसान अपना गन्ना जलाने को मजबूर हैं।
आज किसानों ने मिल चौराहे पर गन्ना जलाकर केंद्र और राज्य सरकार के प्रति विरोध जताया। इस अवसर पर किसान मौ अय्यूब ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार किसानों का शोषण कर रही है और इसी तर्ज पर मिल मालिकान भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए गन्ने का भाव किसानों को नहीं बताया जा रहा है और इस तरह किसानों को परेशान किया जा रहा है न ही किसानों को पर्ची दी जा रही है। किसानों का गन्ना खेत में सूख रहा है और किसान आत्महत्या कर रहा है। इसके विरोध में किसान तहसीलों और चौराहों पर गन्ना जलाने को मजबूर है।