शेरकोट के फरीद अहमद की चांदपुर दुर्घटना में मौत
न्यूज़ इण्डिया टुडे
चांदपुर। शेरकोट निवासी एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बता दे फरीद अहमद (उम्र 44 वर्ष) पुत्र अनीस नि0 मौ0 अफगानान कस्बा व थाना शेरकोट जनपद बिजनौर अपनी बाईक नं0 यूपी 20 बीयू 7296 से अपनी पत्नी व 02 बच्चो के साथ चांदपुर से धनोरा जा रहे थे। समय करीब 12.30 बजे उनकी बाईक की टक्कर ट्रक नं0 यूपी 20 एटी 2786 से हो गई, जिससे बाईक सवार चारो व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय पुलिस द्वारा घायलो को चांदपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान फरीद उपरोक्त की मृत्यु हो गई। स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा आदि अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य घायलो की स्थिति सामान्य है। ट्रक चालक मय ट्रक के कब्जे पुलिस में लेकर थाने लाया गया है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नही है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।