बिजनौर में सांप के काटने से सपेरे की मौतः वैक्सीन लगाने के बाद भी नहीं हुआ असर
बिजनौर के धामपुर में मोहल्ला नई सराय नई बस्ती में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय खुर्शीद पुत्र हकीमुद्दीन के रूप में हुई है। खुर्शीद किराए के मकान में अपने बच्चों के साथ रहता था। वह कभी-कभी सपेरों के साथ सांप पकड़ने का काम करता था।गुरुवार की रात वह नगीना मार्ग स्थित एक ढाबे पर सांप पकड़ने गया था। सुबह करीब 10 बजे वहां एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घर लौटने के बाद खुर्शीद ने नल के नीचे बैठकर कई बार ठंडे पानी से स्नान किया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। वह बेहोश हो गया।परिजन उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और वैक्सीन भी लगाई। लेकिन कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो गई। मृतक का शव घर लाया गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हैं।