दूसरे दिन भी पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शहर में किया पौधारोप
ब्यूरो रिपोर्ट
धामपुर! उद्योग व्यापार मंडल धामपुर की ओर से पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसके द्वितीय चरण में आज व्यापारियों ने आर्य समाज दयानन्द पूर्व माध्यमिक विधालय में विभिन्न प्रकार के छायादार फलदार पौधे जैसे अमरुद, जामुन, नीम, बैल एवं औषिधि आदि के पौधे लगाए। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है, हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें, पेड़-पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की दवाइयां मिलती हैं, जो मलेरिया, डेंगू तथा ज्वर आदि में काम आती हैं, उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उद्योग व्यापार मंडल के मुरादाबाद मंडल प्रभारी/अध्यक्ष जावेद रहमान शम्सी ने अवगत कराया के हमारा संगठन हर वर्ष पर्यावरण संरक्षण हेंतू नगर में विभिन्न जगहों पर पौधारोपण करता है, चूकि पेड़-पौधों के कारण आज मनुष्य जीवित है यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है साथ ही पौधारोपण करने के बाद उसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है, क्योंकि अधिकतर लोग पौधारोपण तो करते हैं, लेकिन उनकी देखभाल नहीं करते इस कारण कुछ दिनों बाद वे पौधे खत्म हो जाते हैं।
इस मोके पर नगर अध्यक्ष एस. पी. सलूजा ने कहा के आज जो पौधारोपण हमने किया है, वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए तोहफा होगा, क्योंकि ये पेड़ पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे हर माह में एक पौधा जरूर लगाएं क्योकि पर्यावरण से जब हमें इतनी चीजें मिल रही हैं, तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि इसकी सुरक्षा को सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में आर्य समाज दयानन्द पूर्व माध्यमिक विधालय से प्रधान देवानन्द आर्य, उप प्रधान महेश शर्मा, भारत भूषण आर्य, हेतराम आर्य, हर्ष शर्मा, नारायण, मनोज अग्रवाल, प्रधानाचार्य बिना शर्मा, दीपाली, अनीता, दुर्गा, दीपा, सोनाक्षी, स्वाति, प्रियंका, सुमित व पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से असलम फरीदी, सुहेल डिजाइनर, शिवेंद्र अग्रवाल, सलमान फरीदी, राशिद हुसैन, शयान शम्सी आदि ने पौधरोपण कर महत्वपूर्ण योगदान दिया।