पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाले के घर एक बार फिर किलकारी गूंज उठी,”बलकौर सिंह के घर आया छोटा सिद्धू मूसे वाला
ब्यूरो रिपोर्ट
चंडीगढ़! पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाले के घर एक बार फिर किलकारी गूंज उठी, उनकी मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है! सिद्धु मूसे वाला के पिता बलकौर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है! सिद्धू मूसे वाले के पिता बलकौर सिंह ने अपने नन्हे बेटे की तस्वीर शेयर करते हुऐ लिखा! शुभदीप को चाहने वाली लाखों करोड़ों आत्माओं के आशीर्वाद से, अंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारे गोद में डाल दिया है! भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वास्थ्य है, और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं! लोकप्रिय पंजाबी गायब सिद्धू मूसेवाला की साल 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे। सिद्धू के भाई के जन्म की खबर सामने आते ही मूसेवाला के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। खबर लिखे जाने तक सिद्धू के पिता के इस पोस्ट पर करीब 2 लाख लाइक और करीब 3500 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं।”