सपा सरकार बनते ही लोगों को लैपटाप दिये जाएगा, गोप

सपा सरकार बनते ही लोगों को लैपटाप दिये जाएगा, गोप

मो इरशाद खान
बाराबंकी के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र रामनगर के ग्राम बिलखिया,नहरावल, गोपालपुर, रामनगर टाउन,आदि तमाम गावों का भ्रमण कर समाजवादी पार्टी पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांगे।
इस अवसर पर भ्रमण के दौरान पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी की तरफ जनता उम्मीद भरी नजरों से देख रही है समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के लिए काम करती है।चाहे किसान हो मजदूर हो,व्यापारी हो,छात्र, छात्राओं,कर्मचारी, हो, सबके हित की ही बात करती है।जब प्रदेश का आम जनमानस खुशहाल होगा तो प्रदेश में तरक्की और विकास की गंगा बहेगी।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2022 में समाजवादी सरकार बनते ही 22 लाख लोगों को लैपटाप वितरण किया जाएगा जिसका रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।और आई टी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने का काम किया जायेगा।इसी तरह 2005 से सभी प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल होगी।और हर प्रदेश वासी को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी।इसका भी रजिस्ट्रेशन शुरू गया है।आप सभी प्रदेश वासियों से अनुरोध है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाओ सभी जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ उठाओ।सायकिल वाला बटन दबाकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताएं, और आदरणीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएं।
इस मौके पर उनके साथ सपा जिला सचिव यशवंत सिंह यादव,राजन, सिंह जय सिंह यादव,हशमत अली गुड्डू,सानू राठौर,विवेक सिंह,मोनू ठाकुर, प्रधुमन यादव पम्मू प्रधान, विजय यादव प्रधान,कमलेश यादव,विवेक सिंह प्रधान, मो कलीम,सुधाकर सिंह,प्रेम प्रकाश यादव,मोहम्मद जुबेर,गणेशी यादव,प्रभात शुक्ला,प्रताप यादव, बबलू सिंह,लायक राम यादव,विनोद शुक्ला, श्रीपाल यादव, विनय कुमार वर्मा प्रधान,पप्पू वर्मा प्रधान,राम सजीवन यादव, दिनेश यादव, डब्लू मंसूरी, सुभाष चंद्र वर्मा, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद अलीम, मोहम्मद जहीर, नवमी लाल यादव, मुनव्वर अली, वीरेंद्र यादव, अतुल सिंह राणा, संतोष यादव, दीपू शर्मा, सहदेव पूर्व बीडीसी, आलोक सिंह,प्रधान,जगत राम,राम सजीवन, मायाराम यादव,कमलेश वर्मा,राम सिंह यादव, दयाराम यादव,हरी लाल,रविंद्र कुमार, शेर बहादुर सिंह,सहजराम यादव,गोला सिंह, धर्मेद्र प्रजापति,बबलू सिंह, आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: