स्त्री राष्ट्र शक्ति का अभिन्न अंग, नारी को सशक्त और स्वलाम्बि बनाए बिना कोई भी राष्ट्र शक्तिशाली नहीं हो सकता:जिलाधिकारी
शमीम अहमद
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि स्त्री राष्ट्र शक्ति का अभिन्न अंग होती है, जिसे सशक्त और स्वलाम्बि बनाए बिना कोई भी राष्ट्र शक्तिशाली नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नारी की सुदृढ एवं सम्मानजनक स्थिति एक उन्नत, समृद्व तथा मजबूत समाज की द्योतक है। उन्होंने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका सराहनीय रूप से बढ़ रही है, आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि कमजोर समझे जाने वाली महिलाएं आज कठिन माने जाने वाले क्षेत्रों में भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही है, यह उनकी नारी शक्ति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा स्वच्छता सहित अन्य सामाजिक क्षेत्र में भी महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी भागीदारी बढाने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुपालन में नवदेवी सम्मान समारोह का आयोजन कर जिले स्तर पर नवरात्री पर्व तक सम्मानित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा आज दोपर 1ः30 बजे स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय कार्यक्रम के अन्तर्गत नवदेवी सम्मान समारोह के आयोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि नवरात्रि पर्व के अवसर पर नवदेवी सम्मान समारोह के अन्तर्गत ऐसी महिलाएं जो स्वयं सहायता समूह, वेस्ट टू वेल्थ, अपशिष्ट प्रबंधन, सफाई मित्र, मास्टर ट्रेनर, नवाचार, सामुदायिक खाद्य, निकाय की स्थिति में परिवर्तन, सामुदायिक जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य कर रही है, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत दिनांक 30 मार्च तक स्वच्छत्सव अभियान 2023 भी चलाया जाएगा जिसमें महिलाओं की मुख्य भागीदारी होगी। आज उप जिलाधिकारी चांदपुर रितु रानी तथा तहसीलदार श्रीमती प्रभा हित जिले की कुल 27 महिलाओं को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वि/रा अरविन्द कुमार सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार तथा राजस्व से संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे।