संगठन में किसी के साथ भी कोई भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा आसिफ अली


रिपोर्ट:- शमीम अहमद प्रधान संपादक
बुलंदशहर। बता दे की सालाना बैठक का आयोजन हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जिला बुलंदशहर मे प्रदेश की कोर कमेटी का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के सभी संगठन के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड व शमीम अहमद (प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश), धर्मेंद्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष (भारतीय किसान यूनियन), सम्मिलित हुए संगठन की इस मीटिंग में सभी पदाधिकारीओ ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पत्रकार प्रेस परिषद की कोर कमेटी का यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली जी के नेतृत्व में सफलता पूर्ण रहा। आसिफ अली जी ने आशा व्यक्त कि है इसी प्रकार हमें आगे भी सभी पदाधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि अपने संगठन के माध्यम से सब लोगो को एक माला की तरह एक डोर से बांध के रखेंगे यह विश्वास दिलाया। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारीओ व अपना कीमती समय निकालकर आये लोगो का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से मंथन किया गया। इस दौरान कई राज्यो से पदाधिकारी व पत्रकारों ने भाग लिया। इस मौके पर उत्तराखंड से चमन भदौरिया,वाराणसी से वी,के,सिंह,आशीष पांडे,हाथरस से शेलेन्द्र कुमार, बिजनौर से हेमराज सिंह चौहान,पंकज दक्ष, सुनील धस्माना, जितेन्द्र कुमार, ग़ाज़ियाबाद से दिलशाद अहमद,बुलंदशहर से हिमेश आहूजा आदि कई दर्ज़न पत्रकार व पूर्व सैनिक,समाज सेवी उपस्थित रहे।