30 केजी गांजा लेकर ओड़िशा से यूपी जा रहे दो तस्कर तमाड़ में गिरफ्तार
रिपोर्टर शुभम हल्दार
रांची एसएसपी को गुप्ता सूचना मिली थी की रात के अंधेरे में दो युवक टाटा से रांची की और गांजा की सप्लाइ करने वाले है। सूचना के आधार पर तत्काल एक टीम गठित कर बुंडू एसडीपीओ औंर तमाड थाना प्रभारी दीपक सिंह ने रात को हाईवे पर गश्ती तेज कर दी। इस दौरान एन एच 33 रायडीह मोड़ के पास रात के लगभग 1 बजे जमशेदपुर की तरफ से एक बाइक सवार दो युवक आ रहे थे। जिसके पास काफी बड़ा बैग देख कर पुलिस ने संदेह के आधार पर रुकने का इशारा किया तो वे लोग और तेजी से भागने लगे. जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर इनके बैग में गांजा भरा हुआ मिला। जिसका वजन लगभग 30 किलो था। पूछताछ करने पर दोनो ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर गाजीपुर (उत्तरप्रदेश) जा रहे थे। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
दूसरी और दशम फॉल पुलिस ने भी अफीम और गांजा के साथ दो युवको को गिरफ्तार किया। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम और बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दिए। पुलिस इसे बहुत बड़ी सफलता मान रही है।
शुभम हलदार की रिपोट