यूक्रेन रूस हमलों में सोना भारी उछाल पर

यूक्रेन रूस हमलों में सोना भारी उछाल पर

रिपोर्ट,शमीम अहमद

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव का असर अब भारतीय बाज़ारों में दिखने लगा है।
दरअसल, मंगलवार को सोने और कच्चे तेल की कीमतों में काफी तेजी देखी गई। ब्रेंट-इंडेक्स्ड कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया, जो पिछले कुछ सालों में सबसे अधिक है। इसी तरह, कॉमेक्स पर हाजिर सोने की कीमतों के साथ सोने के दाम बढ़कर 1,900 डॉलर प्रति औंस हो गए हैं।

दुनिया में रूस कच्चे तेल और सोने के शीर्ष उत्पादकों में से एक है। ऐसे में उस पर प्रतिबंध से वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होगी. इससे भारत भी प्रभावित होगा, जो कच्चे तेल और सोने की जरूरतें पूरी करने के लिए आयात पर निर्भर है।

इस बीच एआईआईएफएल सिक्योरिटीज (रिसर्च) के वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने और कच्चे तेल की कीमतें सकारात्मक नोट पर कारोबार कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *