शेरकोट के आफाक अहमद ठेकेदार की अचानक हार्टअटैक से मौत
शमीम अहमद
शेरकोट। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला अफ़गानान निवासी पूर्व कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष आफाक अहमद ठेकेदार का अचानक हार्टअटैक आने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 10:00 बजे आफाक अहमद के अचानक सीने में दर्द हुआ। दर्द होते ही आफाक अहमद की मौत हो गई। आफ़ाक अहमद ठेकेदार की उम्र लगभग 55 वर्ष की बताई जा रही है। आफाक अहमद अपने परिवार को बीच मजधार में ईश्वर को प्यार हो गए हैं। आफाक अहमद के दो पुत्र हैं। जो कि दोनों अविवाहित हैं। आफाक अहमद के पुत्रों एवं पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। आफक अहमद बहुत ही सज्जन एवं सुशील व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में लोगों के साथ प्रेम भाव से अपना जीवन व्यतीत करते थे। आफाक अहमद की मृत्यु का पता चलते ही शहर में शौक की लहर दौड़ गई। और उनके अंतिम दर्शन के करने के लिए उनके निवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक आफाक अहमद हुसैन का दफिना नहीं हुआ था।