पुराने मकान का लिंटर तोड़ते समय नीचे दब जाने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत,बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम
ब्यूरो रिपोर्ट
अफजलगढ़! गांव बादीगढ़ में पुराने मकान का लिंटर तोड़ते समय नीचे दब जाने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गांव टपरौला थाना नहटौर निवासी प्रियंका पत्नी अमित कुमार कुछ दिन पूर्व अपने दो बच्चों के साथ मायके बादीगढ़ आई थी। सोमवार को प्रियंका के पिता रोशन सिंह निर्माण के लिए अपने मकान का लिंटर तोड़ रहे थे। असावधानी के चलते अचानक मकान का मलबा प्रियंका के आठ वर्षीय पुत्र हर्ष के ऊपर आ गिरा। घटना का पता लगते ही परिजन हर्ष को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार प्रियंका का पति अमित काम के सिलसिले में गुजरात गया हुआ है। बालक की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।