दिल को छू लेने वाली बेहतरीन आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले आवाज के जादूगर गजल सम्राट पंकज उधास का निधन, मुंबई मे ली अंतिम सांस, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पंकज उधास का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन होगा। बेटी नायाब ने बताया कि 27 फरवरी की शाम तीन से पांच बजे के बीच अंतिम संस्कार होगा।
दिल को छू लेने वाली बेहतरीन आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले आवाज के जादूगर गजल सम्राट पंकज उधास का निधन, मुंबई मे ली अंतिम सांस, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पंकज उधास का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन होगा। बेटी नायाब ने बताया कि 27 फरवरी की शाम तीन से पांच बजे के बीच अंतिम संस्कार होगा।
दिल को छू लेने वाली बेहतरीन आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले आवाज के जादूगर गजल सम्राट पंकज उधास का निधन, मुंबई मे ली अंतिम सांस, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पंकज उधास का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन होगा। बेटी नायाब ने बताया कि 27 फरवरी की शाम तीन से पांच बजे के बीच अंतिम संस्कार होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट
मुंबई! मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे 72 साल के थे। पंकज उधास का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन होगा। बेटी नायाब ने बताया कि 27 फरवरी की शाम तीन से पांच बजे के बीच अंतिम संस्कार होगा। गजल गायक पंकज उधास के निधन ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने सुबह इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के निधन की पुष्टि की। वहीं, अब नायाब ने दिवंगत गजल गायक के अंतिम संस्कार पर भी अपडेट दिया है। नायाब ने पोस्ट कर बताया है कि पंकज उधास का अंतिम संस्कार 27 फरवरी को 3 से 5 बजे के बीच मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंकज उधास को श्रद्धांजलि अर्पित की है। माननीय प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है!’हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी! और जिनकी गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ सालों में उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीत याद हैं। उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है! जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।’ सदमे में विशाल ददलानी मशहूर प्लेबैक सिंगर और संगीत निर्देशक विशाल ददलानी को भी पंकज उधास के निधन से बेहद ठेस पहुंची है। संगीतकार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत गायक का एक फोटो साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पंकज उधास जी की कमी कोई पूरी नहीं कर पाएगा! वह हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे!