संगीतकार बीमारी के कारण बप्पी लहरी का निधन

संगीतकार बीमारी के कारण बप्पी लहरी का निधन

 

 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मशहूर गायक और संगीतकार बप्‍पी लाह‍िड़ी का निधन हो गया है। वे 69 वर्ष के थे। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंत‍िम सांस लीं। बप्पी लाह‍िड़ी ऑब्स्ट्रक्ट‍िव स्लीप एपन‍िया (OSA) और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से ग्रस‍ित थे। बप्पी दा जुहू स्थित क्रिट‍िकेयर हॉस्प‍िटल में 29 दिनों तक भर्ती थे। निधन से एक दिन पहले 15 फरवरी को ठीक होने पर वे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए थे। लेक‍िन अस्पताल से छुट्टी होने के एक दिन बाद ही बप्पी दा की तबीयत दोबारा ब‍िगड़ गई। उन्हें वापस गंभीर हालत में क्रिट‍िकेयर अस्पताल लाया गया। रात लगभग 11:45 बजे उन्होंने अस्पताल में अपनी आख‍िरी सांसे ली। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोश‍िश की पर नाकामयाब रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: