रात भर घर से गायब थी महिला, तलाश करने पर अजगर के मोटे पेट पर पड़ी नजर, फिर क्या हुआ

रात भर घर से गायब थी महिला, तलाश करने पर अजगर के मोटे पेट पर पड़ी नजर, फिर क्या हुआ

ब्यूरो रिपोर्ट

इंडोनेशिया! के मक्कास्सर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है! जहां एक विशालकाय अजगर सांप ने एक महिला को जिंदा ही निगल लिया! जब उसका पेट फाड़कर देखा गया तो सभी के होश उड़ गए! एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मध्य इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कालेमपांग गांव में 45 वर्षीय फरीदा रातभर से गायब थी और घर नहीं लौटी थी! पत्नी के गायब होने पर गांव वालों और उसके पति ने उसकी खोज में अभियान चलाया! इस खोजी अभियान में उनकी नजर 16 फीट लंबे एक जालीदार पाइथन पर पड़ी!

पेट फूले पाइथन पर पड़ी नजर

गांव के प्रधान सुआर्डी रोजी ने बताया कि महिला के पति को उसकी पत्नी से जुड़ी कुछ चीजें मिलीं जिसके बाद पूरे इलाके की तलाशी ली गयी जिसमें उन्हें एक विशालकाय पाइथन दिखा जिसका पेट फूला हुआ था! प्रधान रोजी ने बताया कि इसके बाद सभी ने पाइथन के पेट को काटने पर सहमति जताई! जैसे ही उन्होंने उस पाइथन का पेट काटा उन्हें पेट के अंदर फरीदा दिखाई दी! सांप के पेट के अंदर फरीदा पूरे कपड़ों में थी हालांकि उसकी सांसें थम चुकी थी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: