मसूरी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया संविधान दिवस

मसूरी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया संविधान दिवस

रिपोर्टर सुनील सोनकर

मसूरी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मसूरी के कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में संविधान दिवस मनाया इस अवसर पर कांग्रेस की ओर से संविधान के निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर को याद करने समेत देश के प्रति उनके योगदान को अहम बताया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने संविधान को लोकतांत्रिक राष्ट्र में जनता के मौलिक अधिकारों का रक्षक बताया। उन्होने कहा कि भारत के संविधान को 26 नवंबर 1949 में स्वीकार किया गया था और 26 जनवरी 1950 को प्रभाव में आया था।उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को लोगों के बीच ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे देश के कानून एवं सभी व्यवस्थाओं कि रीढ़ है। इसलिए सभी नागरिकों को संविधान एवं समस्त संवैधानिक व्यवस्थाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान देश के समस्त नागरिकों को बोलने, लिखने, पढऩे तथा सभी तरह की आज़ादी प्रदान करता है। हमारा कर्तव्य है कि हम सभी संविधान की मर्यादा एवं उसके उच्च आदर्शों को अपने ह्रदय में संजोकर रखें। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लिखित संविधान के निर्माता डा.भीमराव अम्बेडकर एवं संविधान सभा के सदस्यों का देश सदैव ऋणी रहेगा। उन्होने कहा कि 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे पहले, इस दिन को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि संविधान दिवस के मौके पर लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करने की कोशिश की जा रही है किसको लेकर कांग्रेस बुथ स्तर के पर गोष्ठी का आयोजन कर लोगों के संविधान के साथ उसमें दिए गए अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान देश में सर्वोच्च है। देश का प्रत्येक नागरिक संविधान के दायरे में आता है और सभी लोगों को संविधान के तहत काम करना चाहिए। वह उसमें दिए गए अधिकारों का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में भाजपा संविधान से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है । विपक्ष के अधिकारों का हनन किया जा रहा है तो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर मुंबई कांड में मारे गए लोगों को कांग्रेस ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बाइट अमित गुप्ता अध्यक्ष शहर कांग्रेस पार्टी मसूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: