भाजपा का काम जनता को धोखा देना, फरीद  किदवाई

भाजपा का काम जनता को धोखा देना, फरीद  किदवाई

मो इरशाद खान
बाराबंकी फतेहपुर भाजपा सरकार मे प्रदेश का किसान बेहाल है,बेतहशा महंगाई से आम आदमी परेशान एक ओर प्रदेश की जनता कोरोना काल मे हुई क्षति से उबर भी नही पायी थी कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दामों मे भारी बढोत्तरी कर जनता की कमर ही तोड दी है,झूठ व छलावे की सरकार अब यूपी मे चलने वाली नही है उक्त विचार पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने कुर्सी विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर कस्बे में डोर टू डोर भृमण के दौरान व्यक्त किये। उन्होने कहा कि भाजपा राज में हो रही हत्याओं से उत्तर प्रदेश में भय व्याप्त हैं। जनता समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद लगाए है। जनता ने भी तय कर रखा है कि वह आगामी 2022 विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को जितायेगी भाजपा के कारण संवैधानिक संस्थाओं को भी क्षति पहुंच रही है।भाजपा का काम जनता को धोखा देना और धोखे में रखना है। साढ़े चार साल बीत गए और विधान सभा चुनावों में कुछ ही महीनें बचे हैं पर भाजपा कोई उपलब्धि नहीं बता सकती है मैने अपने कार्यकाल मे 72 सडके, महिला पॉलीटेक्निक, सोलर पैनल, हैण्डपंप इत्यादि बहुत सारे कार्य करवाये है, मेरे कार्यकाल मे विधानसभा क्षेत्र का चहुमुंखी विकास किया गया मंहगाई, बेरोजगारी, नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा बीजेपी की देन है। समाजवादी सरकार में विकास सबके लिए था। समाजवादी पार्टी में सबका सम्मान है और सबके साथ न्याय होता है। भाजपा के छल से लोकतंत्र को बचाने की दिशा में आमजन की आवाज को कुचलने के प्रयासों पर प्रभावी रोक लगाने का काम समाजवादी पार्टी को करना है। इस मौके पर एडवोकेट ओम प्रकाश यादव,एडवोकेट राम चन्द्र रावत,इसरत जमाल,महाराज,इम्तियाज़ आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: