जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के सौतेले व्यवहार से किसान कार्यकर्ताओं में आक्रोश
मो इरशाद खान
बाराबंकी भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक बैठक स्थान गन्ना संस्थान परिसर में जिला अध्यक्ष केके गुड्डू यादव की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्ष लालजी यादव मंडल उपाध्यक्ष सतीश मौर्या व युवा जिला प्रभारी अमित कुमार सोनी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई बैठक में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के सौतेले व्यवहार से किसान कार्यकर्ताओं काफी आक्रोश रहा 12 जनवरी को थाना जैदपुर की पुलिस चौकी अहमदपुर चौकी इंचार्ज व सम्पूर्ण स्टाफ द्वारा संगठन के जिला सचिव के घर निवास स्थान अहमदपुर में रात्रि 7 बजे महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट करने व लूट पाट करने वाले पुलिस वालों पर कोई कार्यवाही न करने से संगठन के पदाधिकारियों में काफी आक्रोश रहा अगर संबंधित चौकी अहमदपुर स्टाफ कार्यवाही न की गई तो संगठन 24 जनवरी को थाना जैदपुर का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा,इसके साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए राजकुमार वर्मा प्रधान को जिला सचिव सुनील कुमार वर्मा को जिला उपाध्यक्ष पूनम रावत को तहसील अध्यक्ष फतेहपुर अनिल कुमार यादव को बंकी ब्लॉक अध्यक्ष उजमा बानो पुत्री मोहम्मद हारुन निवासी अहमदपुर को ब्लाक अध्यक्ष बनीकोडर का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प माला तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया इसके साथ ही दिनांक 19/1/2022/को प्रयागराज में होने वाली राष्ट्रीय महापंचायत में
शामिल होने के लिए कहा गया इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सतीश मौर्या महिला जिला अध्यक्ष शकीना युवा जिला प्रभारी अमित कुमार सोनी जिला महामंत्री सुनीता गौतम मंडल प्रतिनिधि साहिद अंसारी अशोक कुमार यादव दान बहादुर मौर्या शिव कुमार वर्मा लीलावती गौरी देवी माधुरी देवी पूजा कुमारी रामदेव यादव समेत दर्जनों महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे