काँगेस कार्यकर्ता भाजपा,सपा,बसपा के झूठ का पर्दाफाश करें;तनुज पुनिया
मो इरशाद खान
बाराबंकी विधानसभा चुनाव 2022 में जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत ही हमारे जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार हैं कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए हमारी पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता हर दरवाजे पर दस्तक देकर हमारी नेता प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं पार्टी की नीतियों सिद्धान्तों को बताकर भाजपा,सपा,बसपा के झूठ का पर्दाफाश करें,तभी 2022 में प्रदेश में प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, आज हमारे जन्मदिन के अवसर पर जो प्यार और आर्शीवाद आपने हमें दिया हैं वह हमारे साथ धरोहर के रूप में रहेंगा।
उक्त उद्गार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के अधिकृत प्रत्याशी तनुज पुनिया ने आज अपने 36वें जन्मदिवस के अवसर पर ओबरी आवास पर कांग्रेसजनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केट काटकर सभी का मुंह मीठा करवाने के पश्चात् व्यक्त किया कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने कहा कि विगत् 32 वर्षों से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नही हैं, इन दशकों की भाजपा, सपा, बसपा की सरकारों ने प्रदेश की जनता को हसीन सपने दिखाकर मन भर के छला हैं, इनका असली चेहरा आवाम के सामने आ चुका हैं आज कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी की अगुवाई मंें प्रदेश की आधी आबादी (महिलाओं) को सशक्त बनाने की प्रतिज्ञा की हैं और 125 उम्मीदवारों की पहली सूची में 50 महिलाओं को प्रत्याशी बनाकर प्रदेश की मातृशक्ति को पैगाम दिया हैं कि कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में अन्तर नही हैं, कांग्रेस पार्टी हकीकत में ‘‘मैं लड़की हूॅ लड़ सकती हॅू‘‘ के नारे को साकार करके सरकार बनने पर अपनी सम्पूर्ण प्रतिज्ञा पूर्ण करेंगी, लेकिन कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में सरकार आपके जुझारूपन, त्याग, निस्वार्थ मेहनत और हर मतदाता से व्यक्तिगत रूप से मिलकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील से बनेंगी।
राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वर्मा तथा जिलाध्यक्ष राजवीर वर्मा की अगुवाई में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला प्रवक्ता सरजू शर्मा ने माला पहनाकर तनुज पुनिया को बधाई एवं विधायक बनने का आशीर्वाद दिया तदोपरान्त केक काटकर कांग्रेसजनों ने तनुज पुनिया की लम्बी उम्र की कामना के साथ ही चुनाव में ऐतिहासिक जीत की प्रार्थना की। उक्त अवसर पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा, विशाल वर्मा, राजवीर वर्मा, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अजय रावत, के.सी.श्रीवास्तव, प्रदीप मौर्या, अम्बरीश रावत, राजेन्द्र सोनी, रामचन्दर वर्मा, हरिताश यादव, पुत्तूलाल वर्मा, माया गौतम, प्रीति शुक्ला, सरोज गौतम, मीरा गौतम, राकेश यादव, जलालुद्दीन गुड्डू सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन थें