बाराबंकी कांग्रेस प्रवक्ता पद पर सरजू शर्मा का पुन बनाया प्रवक्ता

बाराबंकी कांग्रेस प्रवक्ता पद पर सरजू शर्मा का पुन बनाया प्रवक्ता

मो इरशाद खान
बाराबंकी जिला कांग्रेस कमेटी ने किया फैसला प्रवक्ता पद पर सरजू शर्मा का पुन बनाया प्रवक्ता श्री शर्मा काफी वर्षों से कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता का दायित्व बखूबी निभाकर कांग्रेस की आवाज को निडरता से उठा रहे हैं, इनके मनोनयन पर हम कांग्रेस परिवार के तरफ से प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मीडिया विभाग के प्रदेशीय चेयरमैन पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दिीकी जी तथा छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी पूर्व सांसद पी.एल.पुनिया को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। साथ ही मनोनीत प्रवक्ता सरजू शर्मा को इस विश्वास के साथ बधाई देते हैं कि उनकी लेखनी तथा वाणी कांग्रेस पार्टी के लिये लिखती तथा निडरता के साथ उठकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों सिद्धान्तों को प्रमुखता के साथ समाज में पहुचाने का कार्य करेंगी।
उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्यजोन के अध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्र जैदपुर से भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने आज अपने ओबरी आवास पर सरजू शर्मा के प्रवक्ता मनोनयन पर उन्हें बधाई एवं प्रदेशीय नेतृत्व का आभार ज्ञापित करते हुए व्यक्त कियें।
श्री शर्मा के प्रवक्ता मनोनयन पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, महिला अध्यक्ष शबनम वारिस, युवक अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष सत्य प्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष राजवीर वर्मा, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष विजयपाल गौतम, सेवादल अध्यक्ष कमल भल्ला, प्रदेश कांग्रेस सदस्य वीरेन्द्र प्रताप यादव, सै. सुहेल अहमद, रामप्रताप वर्मा, घनश्याम श्रीवास्तव, रामानुज यादव, रामहरख रावत, अजीत वर्मा, के.सी.श्रीवास्तव, माया गौतम, जियाउररहमान खान सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: