धामपुर केएम इंटर कॉलेज में शिक्षकों के बीच मारपीट: दो पक्षों में झड़प, कॉलेज परिसर में बढ़ा विवाद,6 शिक्षकों पर केस दर्ज,अब शिक्षक ही ऐसा काम करेंगे तो छात्रों पर क्या असर होगा ये सोचने का सवाल है
धामपुर केएम इंटर कॉलेज में शिक्षकों के बीच मारपीट: दो पक्षों में झड़प, कॉलेज परिसर में बढ़ा विवाद,6 शिक्षकों पर केस दर्ज,अब शिक्षक ही ऐसा काम करेंगे तो छात्रों पर क्या असर होगा ये सोचने का सवाल है
धामपुर केएम इंटर कॉलेज में शिक्षकों के बीच मारपीट: दो पक्षों में झड़प, कॉलेज परिसर में बढ़ा विवाद,6 शिक्षकों पर केस दर्ज,
ब्यूरो रिपोर्ट
धामपुर। नगर का केएम इंटर कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में है। 26 अगस्त को कॉलेज परिसर में हुई शिक्षकों के बीच मारपीट की घटना के बाद अब पुलिस ने आधा दर्जन शिक्षकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र सिंह और शिक्षक अभिषेक कुमार के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते-देखते हाथापाई और गाली-गलौज में बदल गई। इसी दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल कुमार भी महेंद्र सिंह से उलझ पड़े और दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे। छात्रों के सामने हुई इस घटना से स्टाफ में हड़कंप मच गया। घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। अनिल कुमार ने महेंद्र सिंह को आरोपी बनाया, जबकि महेंद्र सिंह ने अनिल कुमार, अभिषेक, योगेंद्र, गजेंद्र और अमित सहित पांच लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया। करीब दस दिन तक समझौते की कोशिशें होती रहीं, लेकिन असफल रहने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल राजेश चौहान ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में महेंद्र सिंह और अनिल कुमार दोनों की नाक की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में हैं। घटना के दौरान उनकी निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि उन्होंने बीच-बचाव करने का प्रयास तक नहीं किया। सूत्रों का कहना है कि यह विवाद केवल कॉलेज तक सीमित नहीं है बल्कि राजनीति से भी जुड़ा हुआ है। महेंद्र सिंह समाजवादी पार्टी से जुड़े माने जाते हैं, जबकि अनिल कुमार भाजपा खेमे से नजदीकी रखते हैं। यही वजह है कि मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि केएम इंटर कॉलेज में शिक्षा की पवित्रता की जगह विवाद और राजनीति हावी होती जा रही है।