हत्या के अभियोग से संबंधित वांछित 01अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट
कोहड़ौर! दिनांक 12.06.2024 को थाना क्षेत्र कोहड़ौर के ग्राम पूरेशिरोमणि पाण्डेय का पुरवा, मजरे सुजानगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी थी! जिसमें एक व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया था दिनांक 20.06.2024 को इलाज केे दौरान उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोहड़ौर में मु0अ0सं0 79/2024 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 307, 302 भादवि व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5, 3(2)5ए एसीएसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमे गठित कर संबंधित को कड़े निर्देश दिये गये थे! इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री दुर्गेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैश्य के नेतृत्व में थाना कोहड़ौर की थानाध्यक्ष म0उ0नि0 प्रीती देवी मय हमराह उ0नि0 श्री विवेक कुमार मिश्र द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त/ विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियोग उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरधारी लाल हरिजन पुत्र स्व0 रामलखन नि0ग्राम पूरेशिरोमणि पाण्डेय का पुरवा मजरे सुजानगढ़ थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र कोहड़ौर के शाहपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- गिरधारी लाल हरिजन पुत्र स्व0 रामलखन नि0ग्राम पूरेशिरोमणि पाण्डेय का पुरवा मजरे सुजानगढ़ थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़।
पुलिस टीम थानाध्यक्ष म0उ0नि0 प्रीती देवी मय हमराह उ0नि0 विवेक कुमार मिश्र, आरक्षी अवधेश कमार, म0आरक्षी हिना दुबे, म0आरक्षी कोमल थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़।