पूर्व विधायक लुवकुश आयोग के सदस्य बनने पर संजय गहलौत ने दी हार्दिक शुभकामनाएं
शमीम अहमद
नई दिल्ली। भाजपा के पूर्व विधायक लुवकुश कुमार नगीना निवासी को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य बनाये जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसी को लेकर शेरकोट की रियासत कुँवर संजय गहलौत ने उन्हें दिल्ली पहुचकर लुवकुश कुमार को पुष्प गुलदस्ता भेट कर उन्हें दिली मुबारक बाद दी है। तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुँवर संजय गहलौत के साथ उन्हें बधाई देने वालो में अरविन्द गहलौत भाजपा जिलाउपाध्यक्ष, राजीव चौहान ,प्रमोद गुप्ता भाजपा वरिष्ठ नेता, आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।