प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की नारी शक्ति दुनिया में परचम लहरा रही है। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह
ब्यूरो रिपोर्ट
अफजलगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ब्लाक अफजलगढ़ में स्थित कासमपुरगढ़ी के डबाकरा हॉल में शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि व कार्यक्रम संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा बिजनौर के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की। तथा केंद्र सरकार द्वारा परित महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 तथा महिलाओं के हित में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही, अनेक योजनाओं में 10 सालों में मजबूत हुई महिलाओं की स्थिति और उनके बढ़े सम्मान के बारे में बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत द्वारा दीप प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से किया गया। कार्यक्रम में कई एनजीओ, स्वयं सहायता समूह से जूडी महिलाएं, पर्यावरणविद, स्वास्थ्य,शिक्षा पर काम करने वाली महिलाओं ने भाग लिया। बुधवार को ब्लाक में स्थित कासमपुरगढ़ी के डबाकरा हॉल में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह ने कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की नारी शक्ति दुनिया में परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है। केन्द्र सरकार द्वारा पारित महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 कानून बनाकर लागू किया! इससे महिलाओं को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत ने कहा कि देश की महिलाएं पुरुषों से कदमताल करते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी ताल ठोक रही हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा,शिक्षा,चिकित्सा, खेल और विज्ञान आदि क्षेत्रों में महिला शक्ति अपने नेतृत्व का लोहा मनवा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा व मंडल अध्यक्ष देशराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एसडीओ आईएसबी इकबाल अहमद,भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा के आलावा मंडल अध्यक्ष देशराज सिंह चौहान,भाजपा महिला मोर्चा की अफजलगढ़ मंडल अध्यक्ष सीमा नेगी ,शशि कुसुम लता पाल,बबीता रूहेला, अंकित चौहान,प्रशांत चौहान तथा शिवम गहलौत आदि मौजूद रहें।