उद्योग व्यापार मंडल धामपुर ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, शहर में देशभक्ति की बही बयार।
शमीम अहमद
धामपुर! गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश भर में राष्ट्र प्रेम का माहौल झलक रहा है! इसी क्रम में आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उद्योग व्यापार मंडल धामपुर द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया! जिसमे सेकड़ो व्यापारियों ने तिरंगा हाथ में लेकर बैंड बाजों के साथ देशभक्ति नारो व गीतों से पुरे शहर का भृमण कर लोगो को देशप्रेम का सन्देश दिया। इस ऐतहासिक तिरंगा यात्रा का शुभारंभ धामपुर सुभाष चौक से एस डी एम धामपुर मोहित कुमार, थाना प्रभारी धामपुर किशन अवतार एवम इंस्पेक्टर इन क्राइम अता मोहम्मद ने संयुक्त रूप से सुभाष मूर्ति का माल्यार्पण करके हरी झंडी दिखाकर किया! जिसके बाद यात्रा नगर के नगीना चौक से होती हुई खरी कुआँ, भगत सिंह चौक, फल चौक, मोबाइल मार्केट, अफगानान, पंजाबी कॉलोनी होते हुए सुभाष चौक पर सम्पन हुई! तिरंगा यात्रा के दौरान शहर के चौक चौराहो पर शहर के गढ़मान्य लोगो द्वारा पुष्प वर्षा कर व मिष्ठान बाँट कर यात्रा का स्वागत किया। रैली के दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा व मंडल अध्यक्ष जावेद रहमान शम्सी ने लोगों को गणतंत्र दिवस के दिन उनसे घर पर तिरंगा फहराने के लिए आग्रह किया इस दौरान देशभक्ति के नारों व गीतों से सारा बाज़ार गूंज उठा, यात्रा के उपरांत सभी पदाधिकारियों ने रैली को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और आगे भी ऐसे देशहित कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया। यात्रा को सफल बनाने में नगर अध्यक्ष एस.पी., सलूजा, इरशाद धमपुरी, सरदार गुरमीत सिंह जुनेजा, असलम फरीदी, सुहैल डिज़ाइनर, सलमान फरीदी, शिवेंद्र अग्रवाल, रविंदर सिंह सिडाना, अमित अग्रवाल, सुगम जैन, ज़ाहिद खान, रोमियो मयूर, शोएब मैक्स,आमिर इदरीसी,नासिर लिबर्टी , नवीन गुप्ता, शहज़ाद अंसारी, प्रदीप सचदेवा, अरुण अग्रवाल, मंजीत सिंह सलूजा, सरदार मंगत सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह चावला, गुरमीत सिंह सिडाना,श्यान शम्सी, जिशान, फहद, अमान सहित कई लोग मौजूद रहे!