सर्वोदय सामाजिक सेवा संस्था सीरवासुचन्द द्वारा जरूरतमंद लोगों को 250 कंबल वितरित किए गए संस्था द्वारा अतिथियों का प्रतीक चिन्ह शाॅल उड़ाकर सम्मानित किया
सर्वोदय सामाजिक सेवा संस्था सीरवासुचन्द द्वारा जरूरतमंद लोगों को 250 कंबल वितरित किए गए संस्था द्वारा अतिथियों का प्रतीक चिन्ह शाॅल उड़ाकर सम्मानित किया
सर्वोदय सामाजिक सेवा संस्था सीरवासुचन्द द्वारा जरूरतमंद लोगों को 250 कंबल वितरित किए गए संस्था द्वारा अतिथियों का प्रतीक चिन्ह शाॅल उड़ाकर सम्मानित किया
ब्यूरो रिपोर्ट
अफजलगढ़। सर्वोदय सामाजिक सेवा संस्था सीरवासुचन्द द्वारा क्षेत्र के ग्राम आसफाबाद चमन में स्थित राखी मैमोरियल इंटर कॉलेज में निर्धन जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ अफजलगढ़ आलोक सिंह,द्वारिकेश शुगर मिल के महाप्रबंधक उमेश कुमार बिसेन व थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रविवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आसफाबाद चमन में स्थित राखी मैमोरियल इंटर कॉलेज में सर्वोदय सामाजिक सेवा संस्था द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांव के निर्धन व जरूरतमंद लोगों को करीब 250 कंबल का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर तेजपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके संस्था द्वारा हर वर्ष क्षेत्र में निर्धन व असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया जाता है। उनके संस्था द्वारा क्षेत्र में सामाजिक व अन्य कार्यक्रम भी किए जाते है। इसी के चलते आज संस्था द्वारा निर्धन व्यवसाय लोगों को कंबल वितरण किया गया। इसके अलावा उनकी संस्था द्वारा अब तक क्षेत्र में करीब 63 निर्धन कन्याओं का विवाह उनकी संस्था द्वारा करा दिए गए है। उनकी संस्था हमेशा गरीब लोगों के लिए खड़ी रहती है। संस्था का उद्देश्य गरीब व निर्धन लोगों को मुख्य धारा में लाना है। आज कार्यक्रम के दौरान तीन नई सदस्यों का संस्था की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया गया। संस्था आगे भी ऐसे कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम के संयोजक देवेश चौहान व मास्टर संदीप कुमार ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का प्रतीक चिन्ह शाॅल उड़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीओ अफजलगढ़ आलोक सिंह के आलावा थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह,द्वारिकेश शुगर मिल के महाप्रबंधक उमेश कुमार बिसेन, प्रधान संघ के अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान,ठाकुर रामबीर सिंह, पत्रकार प्रेस परिषद बिजनौर के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार धस्माना,सतबीर सिंह, दुष्यंत सिंह, ठाकुर अंकित चौहान,मनोज पंडित,पूर्व प्रधान मास्टर पूरन सिंह,तारा शंकर,मास्टर संदीप सिंह,मास्टर सत्यवीर सिंह,मास्टर देवेश चौहान,समाजसेवी बसंत कुमार,उदयराज सिंह सहित भारी संख्या में संस्था के सदस्य मौजूद रहे।