बकरी बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्

बकरी बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट

करसोग। हिमाचल प्रदेश में एक महिला बकरी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। महिला को स्थानीय लोगों ने पालकी पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया गया। अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है
उपमंडल करसोग के गलू गांव में जंगल के किनारे तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया। बकरी को बचाने के लिए रास्ते से गुजर रही महिला तेंदुए से भिड़ गई। महिला के चिल्लाने पर बकरी चरा रहा चरवाहा महिला को बचाने के लिए दौड़ा। शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को भी बुला लिया और महिला को तेंदुए से बचा लिया। इसके बाद तेंदुआ भी भाग गया। बकरी भी सुरक्षित है। हमले में महिला के चेहरे पर तेंदुए के पंजे से खरोंचे लगने से वह घायल हो गई। महिला को स्थानीय लोगों ने पालकी पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया गया। अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है। महिला नांज चोआ की रहने वाली है। महिला अपने मायके गलू से घर लौट रही थी। महिला की पहचान बुद्धि देवी (63) पत्नी सोम कृष्ण निवासी गांव चोआ डाकघर नांज करसोग के रूप में हुई है। उधर, इस संबंध में वनखंड अधिकारी करसोग कृष्ण बाग नेगी ने कहा कि जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। घायल महिला के उपचार के लिए विभाग की ओर से पूरी सहायता की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *