अलीगढ़। अलीगढ़ के चर्चित सास-दामाद केस के बाद अब बदायूं में समधी-समधन फरार हो गए हैं। महिला के चार बच्चे हैं, जिसमें एक लड़की की शादी 2022 में हो गई थी। उसी के ससुर के साथ महिला ने जीवन बिताने का फैसला कर लिया। महिला का पति ट्रक ड्राइवर है। इस मामले में महिला के बेटे का कहना है कि मेरे पापा घर पर नहीं रहते थे। मम्मी हर तीसरे दिन घर पर दीदी के ससुर को बुलाती थीं और उन्हीं के साथ रहती थीं।