अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पतंजलि योग समिति द्वारा आज नियमित योग सिखाने वाली महिलाओं का सम्मान किया
रिपोर्ट, अनिल सक्सेना ब्यूरो चीफ
मुरादाबाद।
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। हर साल दुनिया भर में यह दिन 8 मार्च को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को समर्पित है। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इसके अलावा इन दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरुकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।
साथियों! आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं। हर क्षेत्र में वह मिसाल कायम कर रही हैं। लेकिन कई बार उन्हें समाज में लैंगिक असमानता का व्यवहार झेलना पड़ता है। ऐसे में इस दिन महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। यह बात सही है कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। लेकिन यह भी कटु सत्य है कि आज भी कई जगहों पर उन्हें लैंगिक असमानता, भेदभाव झेलना पड़ता है। कन्या भ्रूण हत्या के मामले आज भी आते हैं। महिला के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में हमारा यह कत्तर्व्य है हम महिलाओं की स्थिति समाज में बेहतर बनाने को लेकर प्रयासरत रहने का संकल्प लें। सम्मानित महिलाओं में ज्योति बंसल , लक्ष्मी यादव , श्रीमती प्रमोद कुमारी गुप्ता, अनीता श्रीमती गंगा आर्य , सर्वेश कुमारी मीना शर्मा , सुमित चौधरी मनीषा राठौर ,चारु यादव नीता अरोरा प्रभा शर्मा का सम्मान किया गया मुख्य अतिथि , जितेंद्र आर्य संयोजक पूनम चौहान युवाभारत के युवा प्रभारी उदयभानसिंह सह युवा प्रभारी महेंद्र विश्नोई शिव किशोर शर्मा जी सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया आभार अभिव्यक्ति राजेश चौहान ने किया इस अवसर पर पुष्पा चौहान रीतू विश्नोई, अदिति जैन सुषमा सरन , अमित जैन का विशेष सहयोग रहा