भाजपा सरकार में गुंडों का हुआ सफाया : कांता कर्दम

भाजपा सरकार में गुंडों का हुआ सफाया : कांता कर्दम

 

भ्रष्टाचार के सवाल पर खामोश रही राजयसभासंसद

शमीम अहमद

धामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राणा के कैंप कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता में कांता कर्दम राज्यसभा सांसद मौजूद रही राज्यसभा सांसद ने मीडिया को बताया की भाजपा सरकार 5 साल मैं बहुत विकास कार्य कराए हैं और उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने अनेकों विकास कार्य कराए और जब से भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में बनी है उत्तर प्रदेश से गुंडों का सफाया हो गया है और कोरोना का जैसी महामारी के दौरान भाजपा सरकार ने किसी भी गरीब को भूखा नहीं सोने दिया और फ्री राशन भाजपा सरकार ने हर गरीब के घर तक पहुंचाया व फ्री राशन आज तक दे रही है और लाखों रोजगार भाजपा सरकार ने दिए हैं। भाजपा सरकार में आज बहन बेटी सुरक्षित है पहले कभी सरकारों में रात को कोई बच्चा जाता था कहीं तो उसके माता पिता यही कहते थे कि रात को वापसी मत आना वहीं पर रुक जाना आज भाजपा सरकार में कोई भी किसी समय कहीं पर भी आ जा सकता है क्योंकि उत्तर प्रदेश से गुंडों का सफाया हो चुका है 2022 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है बिजनौर की आठो विधानसभा सीटे भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है। इसलिए आने वाली 14 तारीख को धामपुर की जनता से अपील की है कि भाजपा को वोट दें और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करें और धामपुर विधानसभा के प्रत्याशी अशोक कुमार राणा को भारी मतों से विजय करें। प्रेस वार्ता में मनोज कुमार नितिन कुमार दीप सौरभ भूपेंद्र सिंह सैनी नीरज प्रताप सिंह डॉक्टर इंद्रदेव सिंह पूर्व विधायक आकाश जोशी यशवंत सिंह सौरभ चौधरी सजीवंकुमार ललित कुमार अनुकूल चौहान दीपक भोपाल कुशल पाल सिंह सोनू अमित नरदेव चरन सिंह अशोक कुमार रोहित नीरज सिंह देवेंद्र सिंह अशोक कुमार विमल कुमार भूदेव सिंह शुभमं कुमार राघव शरण गोयल धर्मवीर सिंह शशिकांत शर्मा अंकुर जैन  मीडिया प्रभारी एसके देवरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: