कालाढूंगी विधानसभा से चुनाव लड़ने के इच्छुक 14 लोगों ने 28 नामांकन पत्र खरीदे
कालाढूंगी।विधानसभा से चुनाव लड़ने के इच्छुक 14 लोगों ने 28 नामांकन पत्र खरीदे।कालाढूंगी विधानसभा 60 से चुनाव लड़ने के इच्छुक 14 प्रतियाशियो ने शुक्रवार को 28 नामांकन पत्र खरीदे जिसमे भाजपा के कमल डोडियाल ने 2,कांग्रेस के संजय किरौला,भूपेंद्र सिंह ,भाई ,जया कर्नाटक,भोला दत्त भट्ट,भगरीथी बिष्ट, महेश चंद्र काण्डपाल,ने दो,दो पत्र खरीदे वही कांग्रेस के ही भुवन चन्द्र ने 3 पत्र खरीदे,इसी के साथ आप से सन्तोष कबड़वाल ने 2 तो समाजवादी से राजेन्द्र बलिया ने भी 2 पत्र खरीदे वही निर्दलीय मोहन काण्डपाल ने 3 पत्र खरीदे हेमराज बिष्ट ने 2 जगत सिंह ने भी 2 पत्र खरीदे।वही उपजिलाधिकारी ने बताया किसी के भी द्वारा नामांकन नही किया गया।इस दौरान रामनगर सी, ओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर एक बटालियन पी,ए, सी, को लगाया गया वही प्रतियाशियो के आने जाने के लिए बेरीकेट बनाई गई है।इस दौरान कालाढूंगी थाना अध्य्क्ष राजवीर सिंह नेगी,तहसीलदार प्रियंका रानी सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।