आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू स्टेडियम व गंगा बैराज घाट पर आयोजित होगा वृहद योग कार्यक्रम: डीएम

आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू स्टेडियम व गंगा बैराज घाट पर आयोजित होगा वृहद योग कार्यक्रम: डीएम

शमीम अहमद संपादक
बिजनौर। आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू स्टेडियम व गंगा बैराज घाट पर आयोजित होगंे वृहद योग कार्यक्रम
बिजनौर 20 जून,2022ः- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 को मा0 राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास श्री कपिल देव अग्रवाल जी गरिमामयी उपस्थिति में प्रातः 06ः00 बजे नेहरू स्टेडियम बिजनौर मे व प्रातः 07ः00 बजे गंगा बैराज घाट पर योग दिवस पर वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 की थीम मानवता के लिए योग घोषित की गयी है।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर पूरे देश में मनाये जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव-2022 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 3.5 करोड़ लोगों को योग से जोड़े जाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसकी प्राप्ति हेतु अमृत योग सप्ताह 14 जून से 20 जून 2022 तक मनाया गया। उन्होंने बताया कि आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 की थीम मानवता के लिए योग घोषित की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *